WHAT IS PE RATIO ?P/E Ratio क्या होता है? P/E Ratio कैसे चेक करे ?
स्टॉक मार्केट में P/E Ratio क्या होता है?
P/E RATIO जो के बहोत जरूरी होता है इससे हमने पत्ता लगता है के कौनसी कंपनी का शेर सस्ता मिल रहा है या उसकी वैल्यू से महँगा मिल रहा है ये उसी का एक मापदंड है.
P = स्टॉक की क़ीमत
E = Earning यानि प्रति शेयर कमाई
P/E Ratio का full form क्या है ?
P/E Ratio का फुल फ़ॉर्म है : Price to Earning Ratio. मतलब किसी कंपनी से 1 रूपए कमाने के लिए उसमें जितने रुपए निवेश करना पड़ेगा वही है उस कंपनी का P/E Ratio. यानि अगर किसी कंपनी का P/E Ratio: 50 है तो इसका मतलब है कि उस कंपनी से 1 रुपया कमाने के लिए हमें उसमें 50 रुपये निवेश करने पड़ेंगे।
किसी कंपनी का P/E Ratio निकालने के लिए उस कंपनी के एक शेयर की आज की कीमत को उस कंपनी के EPS (Earning per Share) से भाग देते हैं।
EPS क्या होता है ?
EPS(EARNIG PER SHER) EPS कंपनी की कमाई की क्षमता बताता है जिस कंपनी का EPS अछा होता है उस कंपनी की भविष्य मे अछा करने की उम्मीद ज्यादा होती है इस लिए कोई भी शेर खरीदने से पहेले इनवेस्टर कंपनी का 4 से 5 साल के EPS को देखते है और जिस कंपनी का EPS हर साल बढ़ाता रहेता है उसमे निवेश करना पसंद करते है.
P/E RATIO निकालने के लिए उदाहरण
कंपनी XYZ का शेयर प्राइस है 100 रूपए और एक शेयर पर एक साल में 5 रूपए की कमाई होती है यानी EPS = 5 है तो इसका P/E Ratio होगा = 100/5 = 20
P/E Ratio का क्या उपयोग है?
मान लीजिए समान इंडस्ट्री की दो कंपनियां जिनकी ग्रोथ रेट समान है पर उनके P/E Ratio में अंतर है तो आपको कम P/E Ratio वाली कंपनी में निवेश करना चाहिए।
किसी कंपनी का P/E Ratio चेक करते समय उसका पुराना
P/E Ratio ज़रूर चेक करना चाहिए। यानि पिछले 10 साल का P/E Ratio का औसत, वर्तमान P/E Ratio से कम नहीं होना चाहिए।
P/E Ratio के साथ EPS (Earning per Share) ग्रोथ भी देखें। यह 10% से कम नहीं होनी चाहिए।
आशा कर्ता हू आपको स्टॉक मार्केट में P/E Ratio क्या होता है इसकी पूरी जानकारी अछे से समझ आई होगी अगर कोई चीज़ आपको नहीं समझे तो आप कमेन्ट करके पूछ सकते है